बलहा गांव चोरों ने सुनसान घर को बनाया निशाना

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

नारायणपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलहा गांव में एक बंद घर से लाखों रुपये के जेवरात और पानी वाले मोटर की चोरी हो गई। पीड़ित परिवार मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रहता है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कीमती सामान चुरा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बलहा गांव चोरों ने सुनसान घर को बनाया निशाना

नारायणपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलहा गांव में एक बंद घर से लाखों रुपये के जेवरात और पानी वाले मोटर की चोरी हो गई। पीड़ित परिवार पिछले कई वर्षों से मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रहता है। इस संबंध में पीड़ित देवेंद्र सिंह के पुत्र पंकज सिंह ने रविवार दोपहर एक बजे भवानीपुर थाने में लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि अपने परिवार के साथ जीविकोपार्जन के लिए मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रहते हैं। चोरों ने उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर घर का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। चोरों ने बक्से में रखे जेवरात और अन्य कीमती सामान चुरा लिए।

भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने पंकज सिंह द्वारा दिए गए चोरी के आवेदन की पुष्टि की है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।