जदयू: निर्विरोध चुने गए महानगर अध्यक्ष, जिला इकाई का फैसला अब प्रदेश नेतृत्व के पास

Mar 02, 2026 01:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

संजय साह बने जदयू के महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार ओझा राज्य परिषद सदस्य निर्वाचित

जदयू: निर्विरोध चुने गए महानगर अध्यक्ष, जिला इकाई का फैसला अब प्रदेश नेतृत्व के पास

भागलपुर, वरीय संवाददाता। जनता दल (यूनाइटेड) के संगठनात्मक चुनाव के तहत रविवार को जिले की दो महत्वपूर्ण इकाइयों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। जहां एक ओर महानगर इकाई में निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं जिला अध्यक्ष के पद पर पेच फंसने के कारण अंतिम निर्णय के लिए मामला प्रदेश नेतृत्व को भेज दिया गया है। नया बाजार स्थित जदयू कार्यालय में महानगर जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रदीप कुमार और पर्यवेक्षक पंकज कुमार पटेल की देखरेख में चुनाव हुआ। निर्धारित समय तक केवल संजय साह का ही नामांकन प्राप्त हुआ, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध महानगर अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही वरिष्ठ नेता राकेश कुमार ओझा को सर्वसम्मति से राज्य परिषद सदस्य निर्वाचित किया गया।

मौके पर सुड्डू साईं, शेखर पांडेय, रामाशीष सिंह, शमीम रिजवी, महबूब आलम, दीपक चौहान आदि लोग उपस्थित रहे। जिला इकाई में दावेदारों की भारी संख्या से बढ़ा सस्पेंस जिला जदयू कार्यालय में जिला निर्वाची पदाधिकारी अर्जुन शाह और पर्यवेक्षक मनोरंजन मजूमदार की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। यहां जिला अध्यक्ष पद के लिए बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने दावेदारी पेश की। उम्मीदवारों की अधिकता और आपसी सहमति न बन पाने के कारण जिला प्रवक्ता शैलेंद्र तोमर ने बताया कि परामर्शदात्री सदस्यों में पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, विभूति गोस्वामी और सुभाष कुशवाहा के विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि दावेदारों की सूची और संपूर्ण प्रतिवेदन प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाए। अब पटना मुख्यालय से ही जिला अध्यक्ष के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।