Bhagalpur News: लखीसराय: केन्द्रीय मंत्री के आगमन को लेकर बैठक

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: गोपालपुर मौजा में प्रस्तावित फ्रोजन सीमेन स्टेशन को लेकर जदयू नेताओं की बैठक हुई। विधायक रामांनंद मंडल और जिलाध्यक्ष रामानुज शर्मा के साथ बैठक में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह के 5 सितंबर के दौरे पर चर्चा की गई। नगर पंचायत में 79.92 एकड़ भूमि पर सीमेन स्टेशन का निर्माण होगा।

Bhagalpur News: लखीसराय: केन्द्रीय मंत्री के आगमन को लेकर बैठक

Bhagalpur News: चानन, निज संवाददाता। गोपालपुर मौजा में प्रस्तावित फ्रोजन सीमेन स्टेशन के स्थल निरीक्षण कार्यक्रम की सफलता को लेकर जदयू नेताओं की बैठक पार्टी कार्यालय मननपुर बाजार में प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। बैठक में सूर्यगढ़ा विधायक रामांनद मंडल एवं जदयू जिलाध्यक्ष रामानुज शर्मा भी मौजूद रहे। पार्टी नेताओं की मौजूदगी में आहूत बैठक में केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के प्रस्तावित पांच सितंबर को चानन आगमन पर चर्चा किया गया। मंत्री के आगमन को लेकर रूट चार्ट भी बनाया गया। सभी नेता एवं कार्यकर्त्ताओं की बातों को सूनने के बाद विधायक रामानंद मंडल ने कहा कि कुंदर पंचायत के गोपालपुर मौजा में 79.92 एकड़ भूमि पर फ्रोजन सीमेन स्टेशन का निर्माण किया जाना है, इसके लिए भूमि का सर्वे एवं सीमांकन कार्य 2026 अगस्त माह में ही किया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: लखीसराय: केन्द्रीय मंत्री के आगमन को लेकर बैठक