जमुई: 10 प्रखंडों में जीवन प्रमाणीकरण से 56283 पेंशनधारी वंचित

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

जमुई जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के लिए 30 अप्रैल से 30 मई 2026 तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने पेंशनधारियों को प्रमाणीकरण कराने का निर्देश दिया है। प्रमाणीकरण न कराने पर पेंशन का भुगतान रोका जा सकता है। कुल 56283 पेंशनधारी वंचित हैं।

जमुई: 10 प्रखंडों में जीवन प्रमाणीकरण से 56283 पेंशनधारी वंचित

जमुई से मनोज तिवारी की रिपोर्ट जमुई। जिले के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, वैसे पेंशनधारी जिनका जीवन प्रमाणीकरण अब तक लंबित है, उनके लिए 30 अप्रैल से 30 मई 2026 तक विशेष पंचायतवार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

शिविरों का आयोजन

समाहरणालय द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, डीएम ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को शत-प्रतिशत प्रमाणीकरण सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए विकास मित्र, पंचायत सचिव और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। पेंशनधारी अपनी व्यक्तिगत अभिरुचि लेते हुए नजदीकी सीएससी केंद्र के माध्यम से निःशुल्क प्रमाणीकरण करा सकते हैं।

महत्वपूर्ण चेतावनी

सामाजिक सुरक्षा कोषांग जमुई ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जीवन प्रमाणीकरण न होने की स्थिति में पेंशन का भुगतान रोका जा सकता है। साथ ही, इन शिविरों के दौरान मृत पेंशनभोगियों को पोर्टल पर चिह्नित कर, उनके नाम पर उठाई गई अतिरिक्त राशि की वसूली निर्धारित प्रक्रिया (एस ओ पी) के तहत की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी पात्र पेंशनधारियों से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर अपना प्रमाणीकरण करा लें ताकि पेंशन राशि निर्बाध रूप से प्राप्त होती रहे।

कितने वंचित पेंशनधारी

किस प्रखंड में हैं कितने वंचित पेंशनधारी

बरहट : 3047

चकाई : 8831

गिद्धौर : 2281

अलीगंज : 3704

जमुई : 6647

झाझा : 9084

खैरा : 7327

लक्ष्मीपुर : 4188

सिकंदरा : 4794

सोनो : 6380

======°====

कुल : 56283

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जमुई में जीवन प्रमाणीकरण शिविर कब आयोजित किए जाएंगे?
30 अप्रैल से 30 मई 2026 तक विशेष पंचायतवार शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।