Bhagalpur News: जमुई : अवैध बालू खान के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही कई गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाकर आठ बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किए और सात चालकों को गिरफ्तार किया। एक चालक फरार हो गया। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने सिकंदरा-लखीसराय मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

Bhagalpur News: जमुई : अवैध बालू खान के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही कई गिरफ्तार

Bhagalpur News: जमुई से सुधांशु कुमार की रिपोर्ट जमुई। जमुई में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिकंदरा थाना क्षेत्र में विशेष समकालीन अभियान चलाकर पुलिस ने अवैध बालू लदे 8 ट्रैक्टरों को जब्त किया और 7 चालकों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस अधीक्षक, जमुई के निर्देश पर अवैध बालू खनन और ढुलाई पर रोक लगाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया था। 12 अक्टूबर 2026 को तड़के करीब 04:30 बजे सिकंदरा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम मंडावे की ओर से अवैध बालू से लदे कई ट्रैक्टर गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जमुई के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सिकंदरा-लखीसराय मुख्य मार्ग पर लोहण्डा खरडीह नहर के पास घेराबंदी की। जांच के दौरान टीम ने अवैध बालू लदे कुल आठ ट्रैक्टरों को पकड़ा। हर ट्रैक्टर पर लगभग 100-100 घनफीट बालू लदा हुआ था। पुलिस ने मौके से सात चालकों को गिरफ्तार कर लिया।

कानूनी कार्रवाई

इस मामले में सिकंदरा थाना में कांड संख्या 276/26 के तहत बीएनएस की धारा 303, 317 और 3 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार चालकों का विवरण

गिरफ्तार चालकों की पहचान:

रोहित कुमार, पिता सुलेंद्र यादव, साकिन नवीननगर, जमुई

प्रियांशु कुमार, पिता रामजी यादव, साकिन पचमहुआ, सिकंदरा, जमुई

सुमन कुमार, पिता मेधू यादव, साकिन कनैसी, हलसी, लखीसराय

गुड्डू कुमार, पिता सुखदेव यादव, साकिन चनवारा, जमुई

बाबूलाल कुमार, पिता भरत यादव, साकिन तिलकपुर, खैरा, जमुई

सोनू कुमार, पिता मनोज यादव, साकिन भलूई, चानन रामपुर, लखीसराय

मनीष कुमार, पिता अशोक महतो, साकिन राता, हलसी, लखीसराय

छापेमारी टीम

छापेमारी टीम में सिकंदरा थानाध्यक्ष विकास कुमार, मेजर सार्जेंट राजू कुमार, डीआईयू के पुलिस अवर निरीक्षक आलोक कुमार, सिकंदरा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार और मनोज कुमार, सार्जेंट दीपेश कुमार, सार्जेंट सुमित कुमार, सहायक अवर निरीक्षक किशन कुमार, ब्रजमोहन कुमार, पीटीसी मनोज कुमार और सिकंदरा थाना का सशस्त्र बल शामिल रहा। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से इलाके के बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦पुलिस ने कितने ट्रैक्टर जब्त किए और कितने चालकों को गिरफ्तार किया?−
पुलिस ने अवैध बालू लदे आठ ट्रैक्टर जब्त किए और सात चालकों को गिरफ्तार किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: जमुई : अवैध बालू खान के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही कई गिरफ्तार