ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरजमुई : खड़ी एंबुलेंस में बाइक की टक्कर, तीन घायल

जमुई : खड़ी एंबुलेंस में बाइक की टक्कर, तीन घायल

चकाई  थाना क्षेत्र के चकाई गिरिडीह मुख्य मार्ग पर वायरलेस मोड़ के समीप खड़ी एंबुलेंस में बाइक सवार की टक्कर हो जाने से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप...

जमुई : खड़ी एंबुलेंस में बाइक की टक्कर, तीन घायल
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरSat, 26 Nov 2022 06:11 PM
ऐप पर पढ़ें

जमुई। हिन्दुस्तान संवाददाता

चकाई  थाना क्षेत्र के चकाई गिरिडीह मुख्य मार्ग पर वायरलेस मोड़ के समीप खड़ी एंबुलेंस में बाइक सवार की टक्कर हो जाने से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस चालक कोलकाता निवासी देवाशीष ने बताया कि वह समस्तीपुर से मरीज को छोड़कर कोलकाता वापस जा रहा था । इसी क्रम में वायरलेस मोड़ के समीप सड़क किनारे एंबुलेंस खड़ी कर नाश्ता कर रहा था। इसी क्रम में गिरिडीह की ओर से आ रही बाइक ने एंबुलेंस में जोरदार ठोकर मार दी। जिससे बाइक पर सवार गिरिडीह जिले के दूधपनिया निवासी सुखो मुर्मू , रविंद्र हंसदा एवं करमाताड़ गांव निवासी बाबूलाल टूडू घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के टुकड़े टुकड़े हो गए। जबकि एंबुलेंस का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया । घटना में सुकू मुर्मू की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पहुंची चकाई पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक इलाज के बाद तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक एवं एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें