Bhagalpur News: 16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: शहर के विभिन्न जगन्नाथ मंदिरों में रंग-रोगन व रथों की मरम्मत शुरू भागलपुर, हिन्दुस्तान

Bhagalpur News: 16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण के लिए निकलते हैं। रथयात्रा को लेकर शहर के नया बाजार, सूजागंज बाजार, गिरधारी साह हाट सहित विभिन्न जगन्नाथ मंदिरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिरों में रंग-रोगन, साफ-सफाई और रथों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। वहीं, इन दिनों भगवान जगन्नाथ अनवसर काल में विराजमान हैं और उन्हें औषधीय जड़ी-बूटियों का भोग अर्पित किया जा रहा है। सूजागंज बाजार स्थित जगन्नाथ मंदिर के सेवक मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 16 जुलाई को मंदिर से रथयात्रा निकलेगी जो वेरायटी चौक, खलीफाबाग, स्टेशन चौक से होकर पुनः मंदिर वापस लौटेगी। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा तथा भंडारे का आयोजन होगा। इस बार रथयात्रा का प्रमुख आकर्षण भगवान जगन्नाथ पुरी से लाया गया विशेष कपड़े का आवरण होगा, जिससे रथ को सजाया जाएगा。

तैयारियां

वहीं, नया बाजार स्थित सखीचंद घाट रोड स्थित जगन्नाथ मंदिर में इस वर्ष 125वीं रथयात्रा आयोजित की जाएगी। मंदिर के सेवक सौरभ मिश्र ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रथयात्रा नया बाजार से कोतवाली चौक, स्टेशन चौक, सूजागंज, वेरायटी चौक, खलीफाबाग चौक, दीपनगर चौक और बूढ़ानाथ चौक होते हुए पुनः मंदिर वापस पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर मंदिर के रंग-रोगन के साथ विशेष सौंदर्यीकरण का कार्य भी कराया जा रहा है।

सामान्य प्रश्न

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा कब निकाली जाएगी?
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा 16 जुलाई को निकाली जाएगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBhagalpur News: 16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा