पूर्णिया: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में नामाकंन के लिए 14 अप्रैल तक आवेदन
पूर्णिया से धीरज कुमार झा की रिपोर्ट के अनुसार, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 और 2026-28 के लिए नामांकन हेतु आवेदन 14 अप्रैल तक लिए जाएंगे। अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीयन बीसीईसीई बोर्ड की वेबसाइट पर कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर नामांकन की सुविधा मिलेगी।

पूर्णिया से पूर्णिया से धीरज कुमार झा की रिपोर्ट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 एवं 2026-28 में नामांकन के लिए 14 अप्रैल तक आवेदन लिए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी बीसीईसीई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर विकल्प के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। नामांकन से पूर्व बोर्ड द्वारा प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर विभिन्न ट्रेड एवं जिलों में नामांकन की सुविधा प्रदान की जाएगी। जिले में कुल पाँच सरकारी आईटीआई संचालित हैं, जिसमें एक राजकीय महिला आईटीआई पूर्णिया भी शामिल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


