किशनगंज : जनवितरण प्रणाली के विक्रेता के स्थल में अनियमितता के मामले में दर्ज करवाई गई प्राथमिकी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज, संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र स्थित फ़रिंगगोला में एक जनवितरण

किशनगंज : जनवितरण प्रणाली के विक्रेता के स्थल में अनियमितता के मामले में दर्ज करवाई गई प्राथमिकी

शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज, संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र स्थित फ़रिंगगोला में एक जनवितरण प्रणाली के विक्रेता के व्यापार स्थल पर अनियमितता के मामले में सदर थाना में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। प्राथमिकी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के बयान पर दर्ज करवाई गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उक्त जनवितरण प्रणाली के विक्रेता के स्थल पर बुधवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा भौतिक निरीक्षण किया गया।जांच में यह पाया गया की दस बोरी नारंगी रंग के बोरी में अरवा चावल पाया गया।जिसमें नौ बोरी मशीन की सिलाई का और एक बोरा बिना सिलाई का पाया गया,सिलाई की मशीन भी उपल्ब्ध थी,पंद्रह जुट के खाली बोरे भी मिले।जिससे

स्पष्ट होता है की राज्य खाद्य निगम के बोरो की चावल को नारंगी रंग के बोरे में पलटी कर सिलाई की गई है।इसके अलावा ऑनलाइन प्राप्त भंडार में चावल की मात्रा 28.91 क्विंटल पाई गई।जबकि भौतिक रूप से चावल की मात्रा 20.5 क्विंटल एसएफएसी के बोरी में पाया गया।साथ ही अन्य अनियमितता को लेकर भी प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।मौके से चावल,गेहूं,खाली जुट की बोरी,सिलाई की मशीन, पोश मशीन व चार्जर जप्त की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।