एमडीएम मामले की जांच रिपोर्ट तैयार, अब होगी कार्रवाई

Apr 07, 2026 01:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर के प्राथमिक विद्यालय गंगोता मैदान शाहजंगी में मध्याह्न भोजन खाने के बाद बच्चों के बीमार पड़ने की घटना की जांच रिपोर्ट तैयार की गई है। डीएम द्वारा गठित टीम ने प्रधानाध्यापक और भोजन आपूर्ति करने वाली एजेंसी से जानकारी ली। कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

एमडीएम मामले की जांच रिपोर्ट तैयार, अब होगी कार्रवाई

भागलपुर । प्राथमिक विद्यालय गंगोता मैदान शाहजंगी में बीते बुधवार को मध्याह्न भोजन खाने के बाद बच्चों के बीमार पड़ने की घटना को लेकर गठित टीम ने जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है। डीएम की ओर से गठित टीम में एसडीओ विकास कुमार, डीईओ राजकुमार शर्मा और डीपीओ एमडीएम बबीता कुमारी ने बीते शनिवार को विद्यालय परिसर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली थी। वहीं सोमवार को स्कूल के प्रधानाध्यापक, भोजन आपूर्ति करने वाली एजेंसी और बीआरपी से किए गए शोकॉज के जवाब के आधार पर कार्रवाई भी तय कर दी है। मामले पर डीपीओ ने मीडिया को बताया कि डीईओ के पास रिपोर्ट को भेज दिया गया है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार घटनाक्रम पर स्कूल के प्रधानाध्यापक, बीआरपी और स्कूल के अन्य कर्मियों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है। इधर, स्कूलों में सोमवार से एमडीएम की गुणवत्ता को लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।