अररिया: पांच दशक से सशक्तिकरण, संस्कार निर्माण में जुटा तेरापंथ महिला मंडल
अररिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर तेरापंथ महिला मंडल ने एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। अतिथियों ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के महत्व पर चर्चा की। तेरापंथ महिला मंडल ने सामाजिक कार्यों के लिए प्रीति झा, वर्षा रानी और नूतन कुमारी को सम्मानित किया। इस अवसर पर महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा दी गई।

अररिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को शहर के तेरापंथ भवन में तेरापंथ महिला मंडल की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। मौके पर अतिथि ने कहा कि अररिया कोर्ट का तेरापंथ महिला मंडल तेरापंथ जैन समाज का एक सशक्त महिला संगठन है। यह महिला मंडल लगभग पांच दशक से भी अधिक समय से सशक्तिकरण, संस्कार निर्माण और सामाजिक जागरूकता के विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सशक्तिकरण के लिए महिलाओं का सम्मान कर समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य कर रही है।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गृह लक्ष्मी स्वाभिमान के अंतर्गत तेरापंथ महिला मंडल के द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता एवं जुबेनाइल जस्टिस बोर्ड की सदस्य प्रीति झा, वन स्टॉप सेंटर की केंद्रीय प्रशासक वर्षा रानी एवं बाल कल्याण समिति के सदस्य नूतन कुमारी को उनके किए गए कार्यों एवं उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के लिए तेरापंथ महिला मंडल के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रीति झा ने सम्मान एवं सामाजिक कार्यों में हमेशा सम्मिलित होने के लिए अपने पति वरिष्ठ डॉ कुमार आनंद एवं अपने पूरे परिवार को श्रेय दिया। वर्षा रानी ने महिला सशक्तिकरण के लिए हमेशा तैयार रहने की बात कही। नूतन कुमारी ने युवा महिलाओं को ज्यादा ध्यान देने की बात कही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


