जमुई: नारी सृष्टि की सबसे सुंदर उपहार और शक्तिशाली कड़ी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मीना कुंज में 'महिला की दशा, दिशा और महिमा' पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता प्रो. गौरी शंकर पासवान ने नारी की महिमा को बताया। उन्होंने कहा कि नारी सृष्टि की सबसे सुंदर उपहार है और उसके सम्मान से समाज का विकास होता है।

जमुई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कल्याणपुर मोहल्ला स्थित मीना कुंज के संवाद कक्ष में 'महिला की दशा,दिशा और महिमा' पर एक लघु परिसंवाद सह गायन वादन कार्यक्रमआयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक और प्रधानाध्यापक श्री दिनेश मंडल ने की। मौके पर उपस्थित मुख्य वक्ता के बतौर बोलते हुए प्रो. गौरी शंकर पासवान ने कहा कि नारी पृथ्वी से महान, स्वर्ग से सुंदर और सृष्टि का आधार है। स्त्री ममता की मूरत, साहस की तूफान और पर्वत की चट्टान होती है ।नारी सृष्टि की सबसे सुंदर उपहार और शक्तिशाली कड़ी है। नारी ही सृष्टिकर्ता है। उसके भीतर सृजन, पालन और परिवर्तन की अद्भुत शक्ति होती है।
वह मां बनकर जीवन देती है, बहन बन स्नेह देती है, पत्नी बन सहयोग देती है, तो बेटी बनकर आशा का दीप जलाती है। उन्होंने कहा कि 8 मार्च सन 1977 में संयुक्त राष्ट्र ने विश्व भर में महिला दिवस मनाने की घोषणा की थी,जिसका उद्देश्य महिलाओं को समान अधिकार दिलाना, लैंगिक समानता को बढ़ावा देना, उनका सम्मान करना तथा उनके प्रति हिंसा, भेदभाव के खिलाफ जागरूकता फैलाना है। जहां नारी का सम्मान होता है, वही खुशियों का आसमान होता है। महिलाओं को शिक्षा अधिकार और सम्मान अवसर देना पूरी समाज के विकास की कुंजी है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस यह सिखाता है कि सहयोग, संवेदना और समानता के मार्ग पर चलकर ही महिला और देश का विकास किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


