मुंगेर: एससीएस डीएवी में महिला शिक्षिकाओं का सम्मान

Mar 08, 2026 06:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

हवेली खड़गपुर में एससीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्रा की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। शिक्षकों ने महिलाओं के महत्व पर बात की और छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। सभी महिला शिक्षिकाओं और कर्मियों का सम्मान भी किया गया।

मुंगेर: एससीएस डीएवी में महिला शिक्षिकाओं का सम्मान

हवेली खड़गपुर। रविवार को एससीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्रा के कुशल निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्रा एवं सभी महिला शिक्षिकाओं द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। संचालन कमलेश कुमार पांडे कर रहे थे। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ शिक्षक केशव सिंह एवं आरके रत्नेश ने प्रभावशाली तरीके से अपनी बात रखते हुए कहा कि समाज के निर्माण में महिलाओं की अद्वितीय भूमिका है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को महिलाओं के सम्मान के प्रति जागरूक किया।

अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि महिलाएं शक्ति का स्वरूप हैं और उनकी प्रगति ही राष्ट्र की प्रगति है। इस कार्यक्रम में विद्यालय की महिला शिक्षिकाओं और कर्मियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।