पूर्णिया: महिला दिवस पर केनगर में प्रभात फेरी व पौधरोपण का आयोजन

Mar 08, 2026 05:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केनगर में सीडीपीओ अमृता वर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने जागरूकता प्रभात फेरी निकाली। इस फेरी में महिलाओं ने स्वास्थ्य और पोषण के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण भी किया गया और महिलाओं को स्वास्थ्य जांच तथा टीकाकरण के लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

पूर्णिया: महिला दिवस पर केनगर में प्रभात फेरी व पौधरोपण का आयोजन

केनगर, एक संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर से सीडीपीओ अमृता वर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने जागरूकता प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान महिलाओं ने बैनर के साथ प्रखंड मुख्यालय परिसर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर लोगों को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक किया। बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा आयोजित यह प्रभात फेरी प्रखंड मुख्यालय परिसर के अलग-अलग मार्गों से होते हुए पुनः कार्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड मुख्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। सीडीपीओ अमृता वर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी के माध्यम से महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

साथ ही उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण तथा सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और मातृत्व से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं। सीडीपीओ ने पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना जरूरी है। पेड़-पौधे प्रकृति की अमूल्य देन हैं, जो सभी जीवों के लिए जीवनदायिनी हैं और हमें शीतल छाया तथा स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।