अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यालय में प्रतियोगिता
Apr 07, 2026 01:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
बिहपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड के मध्य विद्यालय पछियारी टोला औलियाबाद में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय खेल

प्रखंड के मध्य विद्यालय पछियारी टोला औलियाबाद में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रातः कालीन चेतना सत्र के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस मौके पर बाल संसद की संस्कृति एवं खेल मंत्री लक्ष्मी और उपमंत्री कृतिका ने खेल के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान कड़ी धूप और सीमित प्रांगण को देखते हुए युवा शिक्षा प्रेमी सुजीत कुमार सुमन के सहयोग से लूडो एवं शतरंज प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


