Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsInternational Goat Day Training Program Launched at Veterinary College
किशनगंज: अंतरराष्ट्रीय बकरी दिवस के मौके पर सात दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

किशनगंज: अंतरराष्ट्रीय बकरी दिवस के मौके पर सात दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

संक्षेप:

पोठिया में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय बकरी दिवस के उपलक्ष्य में एक सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने...

Aug 21, 2025 05:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

पोठिया। गुरुवार को पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, में अंतर्राष्ट्रीय बकरी दिवस के उपलक्ष्य में सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास ने दीप प्रज्वलित कर किया। डॉ. चंद्रहास ने प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय बकरी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए वैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि बकरी पालन के दृष्टि से किशनगंज का क्षेत्र बहुत ही उपयुक्त है। किसानो और पशुपालकों को प्रशिक्षण के द्वारा बकरी पालन को वैज्ञानिक दिशा देकर पशुपालकों के स्वरोजगार एवं आमदनी को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर प्रशिक्षण आयोजिका डॉ. प्राचुर्या बिश्वाल ने बताया कि डॉ. इंद्रजीत सिंह, कुलपति, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. निर्मल सिंह दहिया के निर्देशानुसार डॉ. चंद्रहास के नेतृत्व में महाविद्यालय द्वारा बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान बकरी पालन से संबंधित आवास व्यवस्था, बीमारियों से बचाव की व्यवस्था एवं उनके पोषण के साथ-साथ सरकारी योजनाएं एवं बैंक से ऋण (लोन) की प्रक्रिया इत्यादि विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। डॉ. राजेश ने बताया कि बकरियों का ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं मानव जीवन में महत्व को दर्शाने के लिए 21 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय बकरी दिवस मनाया जाता है, एवं इस अवसर पर महाविद्यालय द्वारा सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर इसकी महत्ता को प्रदर्शित करने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य डॉ. शशि पाल, डॉ. हेमंत डॉ. राजू देवरी डॉ. टीकेएस राव एवं डॉ. तृप्ति कुमारी सहित अन्य संकाय सदस्यों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अपना सहयोग दिया। आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में इलाके के बकरीपालक व किसानो ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।