भागलपुर : पहली पाली में होम साइंस व दूसरी पाली में फिलॉसफी की परीक्षा आज

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट.... भागलपुर । जिले के पांच केंद्रों

भागलपुर : पहली पाली में होम साइंस व दूसरी पाली में फिलॉसफी की परीक्षा आज

भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट.... भागलपुर । जिले के पांच केंद्रों पर शुक्रवार को भी इंटर कंपार्टमेंलट परीक्षा का आयोजन हो रहा है। आठ मई को पहली पाली में होम साइंस और दूसरी पाली में फिलॉसफी पेपर की परीक्षा हो रही है। पहली पाली की परीक्षा 9.30 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे शुरू हुई। परीक्षा का आयोजन 11 मई तक होगा। कंपार्टमेंटल परीक्षा में वैसे परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जो फरवरी में आयोजित बोर्ड की मुख्य वार्षिक परीक्षा में फेल हुए या किसी कारण अनुपस्थित हो गए थे। जिला शिक्षा कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार अबतक परीक्षा में कदाचार के आरोप में किसी भी छात्र को निष्कासित नहीं किया गया।

नौ मई को पहली पाली में सभी संकाय के छात्रों के लिए लैंगुएज पेपर और दूसरी पाली में कंप्यूटर और वैकल्पिक विषय की परीक्षा होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।