कल इंटर परीक्षा के केंद्रों पर योगदान देंगे वीक्षक

Jan 30, 2026 01:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

परीक्षा के दौरान सिर्फ केंद्राधीक्षक का मोबाइल रहेगा चालू 59 केंद्रों पर 2209 शिक्षकों

कल इंटर परीक्षा के केंद्रों पर योगदान देंगे वीक्षक

भागलपुर, वरीय संवाददाता। इंटरमीडिएट सैद्धांतिक वार्षिक परीक्षा 2026 को लेकर जिले के 59 केंद्रों पर 2209 शिक्षकों की वीक्षण कार्य में ड्यूटी लगी है। परीक्षा ड्यूटी में लगे शिक्षकों को शनिवार (31 जनवरी) को अपने-अपने केंद्रों पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। दो से 13 फरवरी तक चलने वाली इंटर परीक्षा के सफल संचालन को लेकर सभी केंद्रों पर अधीक्षक एवं दंडाधिकारी की भी ड्यूटी लगी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षकों को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मैनुअल को उपलब्ध करा दिया गया है। इसके तहत परीक्षा ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को परीक्षा शुरू होने के ढाई घंटा पहले उपस्थित होना है।

पहली पाली में सुबह सात बजे और दूसरी पाली में एक बजे तक वीक्षकों को पहुंचना है। मारवाड़ी पाठशाला परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक पीयूष कुमार ने बताया कि 767 परीक्षार्थियों के लिए 44 वीक्षकों को आवंटित किया गया है। परीक्षा समिति के मैनुअल के अनुसार परीक्षा के दौरान सिर्फ केंद्राधीक्षक का मोबाइल फोन चालू रहेगा। जबकि वीक्षण कार्य में लगे सभी शिक्षकों को मोबाइल फोन ऑफ रहेगा। मैनुअल के अनुसार, परीक्षा अवधि में परीक्षा केन्द्र पर उपलब्ध फोटो स्टेट मशीन, कॉपीयर, डुप्लीकेटर आदि मशीन का उपयोग वर्जित रहेगा। उन्होंने बताया कि केंद्र पर परीक्षा सामग्री की आपूर्ति हो गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;