
मुंगेर : पुरुष वर्ग में जमालपुर कॉलेज जमालपुर व महिला वर्ग में मेजबान एचएस कालेज हवेली खड़गपुर बना चैम्पियन
सोमवार को हरि सिंह महाविद्यालय, खड़गपुर में अंतर महाविद्यालय क्रास कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एसडीएम राजीव रौशन ने उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में एचएस कॉलेज, आरएस कॉलेज, जमालपुर कॉलेज, केकेएम कॉलेज और कोशी कॉलेज के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रेमलता कुमारी और ओंकार कुमार को बेस्ट एथलीट का पुरस्कार मिला।
हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार को नगर के हरि सिंह महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय क्रास कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीएम राजीव रौशन, पूर्व प्राचार्य डा. वेदानंद चौधरी, प्रभारी प्राचार्य प्रो. डा. देवेंद्र प्रसाद राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। आशा, सोनाली और कल्पना ने स्वागत गीत से मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। वहीं अतिथियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य अतिथि एसडीएम ने कहा- एसडीएम राजीव रौशन ने कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन का नियम सिखाता है। जीवन में आत्मसंयम और नियम बतलाता है। खेल में संकल्प को याद रखियेगा परिणाम खुद ब खुद झुक कर कदमों में गिर जाएगा।
उन्होंने कहा कि मानव जीवन का मुख्य आधार प्रतियोगिता है। हमेशा आपस में स्वस्थ प्रतियोगिता और प्रतिभागिता करनी है। प्रतियोगिता का स्थान अपनी जगह है लेकिन मानव का सम्मान हमेशा जिंदा रखे। -कौन बना विजेता प्रतियोगिता में मेजबान एचएस कालेज, आरएस कालेज तारापुर, जमालपुर कालेज जमालपुर, केकेएम कालेज जमुई, कोशी कॉलेज खगड़िया के प्रतिभागी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बालिका वर्ग में एचएस कालेज की प्रेमलता प्रथम, द्वितीय लक्ष्मी और इसी महाविद्यालय की वर्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में केकेएम कालेज के ओंकार कुमार ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान पर जमालपुर कालेज जमालपुर के सजन कुमार, आरएस कालेज सोनू कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में प्रेमलता कुमारी और पुरुष वर्ग में केकेएम कालेज के ओंकार कुमार को बेस्ट एथलीट ऑफ द ईयर सर्वोच्च्य पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरुष वर्ग टीम इवेंट में जमालपुर कॉलेज जमालपुर की टीम विजेता जबकि आरएस कालेज तारापुर उपविजेता बनी। विजेता, उपविजेता और व्यक्तिगत रूप से प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो और मेडल प्रदान किया। संचालन डा. रवीश कर रहे थे। जबकि धन्यवाद ज्ञापन डा. राहुल कुमार गुप्ता ने किया। मौजूद प्रबुद्धजन- इस मौके पर आयोजन सचिव डा. शंभू पासवान, डा. वेदानंद चौधरी, निरंजन सिंह, लेफ्टिनेंट डा. प्रियंबदा शर्मा, एनसीसी पदाधिकारी एमके यादव, डा. राहुल कुमार गुप्ता, डा. संतोष कुमार, आसिफ जमाल, डा. रौशन कुमार, डा. शंभू पासवान, डा. राहुल देव, डा. संतोष कुमार, डा. सुदर्शन कुमार, डा. अमर कुमार, डा. आलोक, रवि रंजन, निर्मल परमार, आशीष कुमार, शुभम केशरी, सत्यम निराला, अंकित जयसवाल, आर्यन राज, शैलब झा, अर्चना, साक्षी, प्रदीप मिश्रा, आकाश, अमरदीप, राजा सिंह आदि समेत अनेक प्रबुद्ध जन मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




