Inter-College Chess Competition 2025 Organized by Purnea University कटिहार : शतरंज है बुद्धिमत्ता का खेल : पूर्व डिप्टी सीएम, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsInter-College Chess Competition 2025 Organized by Purnea University

कटिहार : शतरंज है बुद्धिमत्ता का खेल : पूर्व डिप्टी सीएम

पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा केबी झा कॉलेज में अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया। उद्घाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने किया। उन्होंने शतरंज को बुद्धिमता का खेल...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 11 Sep 2025 05:16 PM
share Share
Follow Us on
कटिहार : शतरंज है बुद्धिमत्ता का खेल : पूर्व डिप्टी सीएम

कटिहार, निज संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा केबी झा कॉलेज में अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया है। 11 सितंबर को समारोहपूर्वक इसका उद्घाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री सदर विधायक तार किशोर प्रसाद, प्राचार्य डॉक्टर संजय कुमार सिंह, कीड़ा अध्यक्ष डॉक्टर मिलन कुमार और पूर्व पीटीआई पशुपति झा ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्य ने मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री का स्वागत अंगवस्त्र पहनाकर किया। स्वागत करते हुए प्राचार्य ने महाविद्यालय परिसर में जल जमाव के कारण छात्र-छात्राओं को होने वाली परेशानी की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया। छात्र नेता विक्रांत ने प्रवेश द्वार के निर्माण की मांग मुख्य अतिथि के समक्ष रखी।

पूर्व डिप्टी सीएम ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शतरंज बुद्धिमता का खेल है। उन्होंने खेल को शिक्षा का अभिन्न अंग बताया। खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील प्रतिभागियों से की। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अच्छा नागरिक बन राष्ट्र के विकास में योगदान करने की अपील की। महाविद्यालय का प्रवेश द्वार का निर्माण,जल जमाव की समस्या का समाधान और पोखर के जीर्णोद्धार हेतु प्राचार्य को भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉक्टर जिवेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया, डीएस कॉलेज कटिहार,एम एल आर्या कॉलेज कसबा, केबी झा कॉलेज और अररिया कॉलेज अररिया के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रत्युष कुमार रेफरी हैं। इस अवसर पर डीएस कॉलेज के डॉक्टर स्वामी नंदन, प्रभारी पीटीआई राहुल कुमार, विद्यार्थी परिषद के विनय कुमार सिंह, रोहन प्रसाद और कमल ठाकुर तथा एनएसयूआई के अमित पासवान, श्रीधर ठाकुर, साहित्यकार अनिल कुमार पंकज सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।