Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsIntensive Vehicle Checks at Checkpoints in Lakhisarai Ahead of Assembly Elections
लखीसराय : विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, सघन जांच जारी

लखीसराय : विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, सघन जांच जारी

संक्षेप:

लखीसराय में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस 24×7 चेकपोस्टों पर वाहनों की सघन जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर, चुनाव आचार संहिता के पालन और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।

Mon, 3 Nov 2025 05:42 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

- चेकपोस्टों पर 24×7 वाहनों की सघन जांच की जा रही है लखीसराय, एक प्रतिनिधि। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान माहौल बनाए रखने के लिए लखीसराय पुलिस पूरी तरह से सक्रिय और सतर्क है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देशानुसार जिले के सभी सीमावर्ती और प्रमुख मार्गों पर स्थापित चेकपोस्टों पर 24×7 वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा यह अभियान चुनाव आचार संहिता के पालन और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। प्रत्येक वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार के अवैध धन, शराब, हथियार या चुनावी सामग्री जिले में प्रवेश न कर सके।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिसकर्मी हर वाहन की डिक्की, सीट और दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। एसपी अजय कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चौकसी बढ़ा दी गई है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराना जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी थानाध्यक्षों और जांच दलों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करें। जिले के तरहारी, घोंघसा, बड़हिया मोड़, सूर्यगढा, और अन्य महत्वपूर्ण चेकपोस्टों पर दिन-रात पुलिस बल तैनात हैं। इसके साथ ही निगरानी वाहनों और सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी जांच को सख्त किया गया है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सहयोग करें, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।