Intensive Vehicle Checking Campaign by Akbarnagar Police to Enforce Traffic Rules अकबरनगर पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsIntensive Vehicle Checking Campaign by Akbarnagar Police to Enforce Traffic Rules

अकबरनगर पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान

अकबरनगर पुलिस ने बुधवार को थाना के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना कागजात, ओवरलोडिंग और ट्रिपल राइडिंग करने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई। कई वाहनों से ऑनलाइन जुर्माना...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 11 Sep 2025 05:10 AM
share Share
Follow Us on
अकबरनगर पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान

अकबरनगर संवाददाता अकबरनगर पुलिस द्वारा बुधवार को थाना के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना कागजात, ओवरलोडिंग और ट्रिपल राइडिंग करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान एक-एक वाहन को रोककर दस्तावेजों की जांच की गई। चार पहिया वाहनों की भी जांच की गई। दर्जनों गाड़ियों से ऑनलाइन जुर्माना वसूला गया और कई को चेतावनी देकर छोड़ा गया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में ट्रैफिक नियमों के पालन को सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं को रोकना था। हालांकि अभियान के दौरान सड़क पर थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही, जिससे राहगीरों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा।

थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में ऐसे चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।