Bhagalpur News: लखीसराय: यातायात डीएसपी ने गश्ती दल का लिया जायजा
Bhagalpur News: लखीसराय में पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर रात्री गश्ती व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार ने विभिन्न थाना क्षेत्रों की गश्ती का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सुरक्षात्मक कार्रवाई और संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र रखने के निर्देश दिए। यह प्रयास अपराध की रोकथाम और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए है।

Bhagalpur News: लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से रात्रि गश्ती व्यवस्था की सघन निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में विगत रात्रि पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) अजय कुमार ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर रात्रि गश्ती, ओडी एवं डायल-112 पर तैनात पुलिस बल की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएसपी ने विभिन्न चेक पोस्टों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, सतर्कता और ड्यूटी के निर्वहन की समीक्षा की। उन्होंने डायल-112 टीम की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का भी आकलन किया तथा पुलिसकर्मियों को हर परिस्थिति में मुस्तैद रहकर आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस दौरान रात्रि गश्ती कर रहे पुलिस पदाधिकारियों को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की नियमित जांच करने, शराब तस्करी, चोरी, लूट तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में गश्ती व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की और उन्हें अनुशासन, सतर्कता तथा जनता के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि रात्रि गश्ती का मुख्य उद्देश्य अपराध की रोकथाम, आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखना है। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने स्पष्ट किया है कि जिले में रात्रि गश्ती, डायल-112 और विशेष जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल-112 या नजदीकी थाना को दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


