भागलपुर : तपिश हुई तेज, झुलसा रही धूप

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : भागलपुर में तपिश तेज हो गई है।

भागलपुर : तपिश हुई तेज, झुलसा रही धूप

भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : भागलपुर में तपिश तेज हो गई है। जिससे आमलोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। धूप का तीखापन झुलसाने लगा है। हवा चल रही लेकिन गर्म थपेड़ों के कारण यह शुकुन का एहसास नहीं होने दे रहा है। बिजली की समस्या भी लोगों को बेजार कर रही है। कई मोहल्लों में लो वोल्टेज और हमेशा बिजली कटने की समस्या भी बनी हुई है। तपिश तेज होने के चलते बाजार पूरी तरह खाली लग रहा है। सड़कें वीरान दिख रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।