भौगोलिक परिदृश्य व सुझाव के आधार पर आरएफपी प्रस्तुत
भागलपुर नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नए इंटेग्रेटेड मॉडल आरएफपी को लागू किया है। इसमें भौगोलिक परिदृश्यों और स्थायी समिति के सुझाव शामिल हैं। नगर निगम की टीम ने मॉडल को पटना में जमा किया है और तकनीकी अनुमोदन मिलने के बाद इसे वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृ्ढ़ बनाने के लिए नगर विकास और आवास विभाग की ओर से शहर के सभी नगर निकायों में नए इंटेग्रेटेड मॉडल आरएफपी को लागू करने का निर्देश दिया था। इसको लेकर भागलपुर नगर निगम की ओर से मॉडल तैयार कर लिया गया है। इस नए आरएफपी में भौगोलिक परिदृश्यों और सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए दिए गए सुझावों को भी शामिल किया गया है। साथ ही देश के टॉप 5 क्लीन सिटी के द्वारा अपनाए जा रहे मॉडल के कुछ अंश को भी शामिल किया गया है जोकि भागलपुर शहर में प्रयोग किए जा सकते हैं।नगर
निगम की एक विशेष टीम तैयार मॉडल को लेकर शनिवार को ही पटना स्थित विभाग पहुंची थी। जहां सोमवार को टीम के द्वारा आवेदन के साथ मॉडल जमा करवाया गया है। विभाग की ओर से तकनीकी अनुमोदन मिलते ही नगर निगम मॉडल के दस्तावेजों को वेबसाइट पर अपलोड करेगा। इस बात की जानकारी लोक स्वच्छता पदाधिकारी शशि भूषण सिंह ने दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


