Bhagalpur News: बांका: सीवान सेवा शिविर का थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
Bhagalpur News: बांका से संतोष विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान कच्ची कांवरिया पथ स्थित सीवान

Bhagalpur News: बांका से संतोष विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान कच्ची कांवरिया पथ स्थित सीवान सेवा शिविर का निरीक्षण रविवार को थानाध्यक्ष कन्हैया झा ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर संचालक से कांवरियों एवं श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने शिविर में ठहरने वाले श्रद्धालुओं, पेयजल, भोजन, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की व्यवस्था के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला में देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु कांवर लेकर पहुंचते हैं। ऐसे में सेवा शिविरों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने शिविर संचालक से श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा।
साथ ही शिविर में आने वाले कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मी एवं शिविर के स्वयंसेवक मौजूद थे। थानाध्यक्ष ने सेवा कार्यों की सराहना भी की।


