Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsInspection of Navgachia Railway Station Under Amrit Bharat Scheme
गति शक्ति के मुख्य परियोजना प्रबंधक ने किया नवगछिया रेलवे स्टेशन के कार्यों की निरीक्षण।

गति शक्ति के मुख्य परियोजना प्रबंधक ने किया नवगछिया रेलवे स्टेशन के कार्यों की निरीक्षण।

संक्षेप:

नवगछिया रेलवे स्टेशन की तैयारी को लेकर सोनपुर डिवीजन के मुख्य परियोजना प्रबंधक केके भार्गव ने चार सदस्यीय टीम के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन के साथ-साथ मालगोदाम के चौड़ीकरण और ऊपरगामी पुल के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। अगले वर्ष 2023-24 से नवगछिया रेलवे स्टेशन अमृत भारत योजना के तहत कार्यरत होगा।

Dec 05, 2025 01:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया मॉडल रेलवे स्टेशन की तैयारी को लेकर के सोनपुर डिवीजन के गति शक्ति परियोजना अंतर्गत अमृत भारत के तहत हो रहे कार्यों को लेकर मुख्य परियोजना प्रबंधक केके भार्गव अपने चार सदस्य टीम के साथ नवगछिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस मौके पर इन्होंने नवगछिया में होने वाले तीन अलग-अलग कार्यों के मद्देनजर निरीक्षण किया। बताया गया कि अमृत भारत स्टेशन के साथ नवगछिया रेलवे स्टेशन के साथ-साथ मालगोदाम का चौड़ीकरण, ऊपरगामी पुल का निर्माण, मुख्य स्टेशन भवन का निर्माण, कार्यों को लेकर के संवेदक से जानकारी ली। इस मौके पर मौजूद आईडब्ल्यू कमलेश्वर कुमार, आईएन अरुण कुमार और परियोजना उप प्रबंधक विवेकानंद भारती से कार्य की प्रगति और जिस गति लाने को लेकर के निर्देश दिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्य की प्रगति देखकर मुख्य परियोजना निदेशक ने बताया कि, पिछले 5-6 महीना से कार्य की प्रगति धीमी थी, लेकिन काम रफ्तार पकड़ेगा। आने वाले समय में नवगछिया रेलवे स्टेशन एक नया स्टेशन होगा। यहां पर 12 मीटर चौड़ी ऊपरगामी पुल के साथ अमृत भारत स्टेशन के मुख्य भवन का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। मालूम हो कि वर्ष 2023 24 से ही यह स्टेशन अमृत भारत योजना के तहत लगभग 22 करोड़ की लागत से चयनित स्टेशन है इस स्टेशन पर रेलवे स्टेशन के मुख्य भवन बनने के साथ-साथ कई अन्य कार्य होना है लेकिन यहां पर अभी तक सिर्फ नए भवन का कार्य शुरू किया गया है शेष कार्य अभी भी लंबित है।