सहरसा : मिड डे मील की जांच, सुधार के निर्देश

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

सोनवर्षा राज में एनजीओ द्वारा चलाए जा रहे सरकारी विद्यालयों के मध्यान भोजन की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायतों के बाद प्रशासनिक टीम ने स्कूलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बच्चों और अभिभावकों से बातचीत की और भोजन की गुणवत्ता पर उठे सवालों को गंभीरता से लिया। संबंधित एनजीओ को सुधार के निर्देश दिए गए हैं।

सहरसा : मिड डे मील की जांच, सुधार के निर्देश

सोनवर्षा राज (सहरसा) से अनुज कुमार सिंह की रिपोर्ट सरकारी विद्यालयों में एनजीओ द्वारा संचालित मध्यान भोजन को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शनिवार को प्रशासनिक टीम ने विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। बीडीओ अमित आनंद, प्रभारी बीइओ दानिश रजा, इओ नवीन कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने मध्य विद्यालय हिंदी सोनवर्षाराज और आदर्श मध्य विद्यालय काशनगर पहुंचकर रसोईघर, साफ- सफाई, भोजन की गुणवत्ता और मेन्यू के अनुसार वितरण की जांच की। अधिकारियों ने प्रधानाध्यापकों, रसोइयों और बच्चों से बातचीत कर भोजन व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कई छात्रों और अभिभावकों ने भोजन की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई।

शिकायतों में समय पर भोजन नहीं मिलने, मात्रा कम होने और भोजन में कीड़ा निकलने जैसी बातें सामने आईं। बीडीओ अमित आनंद ने बताया कि अधिकांश विद्यालयों में मध्यान भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार तैयार कर बच्चों को परोसा जा रहा था, लेकिन गुणवत्ता संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित एनजीओ और आपूर्तिकर्ता को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।