श्रावणी मेला से पहले पूरा होगा रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट

श्रावणी मेला से पहले पूरा होगा रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट

संक्षेप:

जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण श्रावणी मेला 2026में कांवरिया

Dec 13, 2025 01:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

सुल्तानगंज, निज संवाददाता। सुल्तानगंज में जल संसाधन विभाग की चल रही योजनाओं का निरीक्षण करने शुक्रवार को जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल अपने अधिकारियों के साथ सीढ़ी घाट पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन गंगा रिवर फ्रंट के कार्यों का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। गुणवत्तापूर्ण कार्यों के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल भी इस दौरान मौजूद थे। प्रधान सचिव ने सबसे पहले अजगैवीनाथ मंदिर के सामने गंगा के उदग्म स्थल के समीप गंगा चैनल सीढ़ी के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यहां गंगा को उत्तरवाहिनी किया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

निरीक्षण के बाद प्रधान सचिव विभागीय कार्यालय पहुंचे और निर्माणाधीन संरचनाओं और तकनीकी पहलुओं की जानकारी हासिल ली। वहीं बनाए गए मैप का अवलोकन किया। प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने कहा कि कार्यों की प्रगति का आकलन करने के उद्देश्य से निरीक्षण किया। अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि गंगा रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को तय समय सीमा पर प्रसिद्ध श्रावणी मेला के अंदर पूरा कर लिया जायेगा। ताकि श्रावणी मेला में आने वाले कांवरियों को इसका लाभ मिल सके। यह परियोजना क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक महत्ता को भी पुनर्स्थापित करेगी। अजगैवीनाथ धाम को पर्यटन की दृष्टि से नया स्वरूप दिया जाएगा। प्रधान सचिव ने कहा कि छह स्ट्रेचर में काम कराने का निर्देश कॉन्ट्रैक्ट कंपनी को दिया गया है। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में इस तरह के काम पूर्ण नहीं हो सकता। पंप हाउस का भी किया निरीक्षण गंगा रिवर फ्रंट के निरीक्षण के बाद गंगा जल को लिफ्ट कर बदुआ जलाशय एवं खड़गपुर जलाशय में संचित किया जायेगा, ताकि किसानों को इसका लाभ मिल सके। अधिकारियों ने पंप हाउस स्थल कमरगंज का निरीक्षण किया। इस परियोजना के द्वारा बाढ़ अवधि में गंगा नदी के अतिरिक्त जल को बदुआ पर बने हनुमना डैम तथा खड़गपुर जलाशय में अंतरण किया जाएगा। हालांकि बहुत पहले ही दोनों जलाशय का निर्माण कराया गया था। बदुआ जलाशय के समीप बन रही योजना का डिक्टेशन टैंक का निरीक्षण के साथ कमरगंज के समय पर बना रहे पंप हाउस का भी निरीक्षण किया। गंगा के पानी को लिफ्ट करने की पहल तेज गंगा के पानी को लिफ्ट करने की पहल तेज हो गई है। गंगा का पानी बदुआ व खड़गपुर जलाशय में लिफ्ट होने से हजारों हजार हेक्टेयर किसानों की सिंचाई करने के लिए सुविधा होगी। विधायक ने बताया कि यह दोनों योजना सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। विधायक ने दोनों जलाशय के अलावा शाहकुंड प्रखंड में पानी पहुंचाने की प्रक्रिया की पहल की। मुख्य अभियंता ने कहा कि श्रावणी मेला 2026 के पहले कार्य पूरा कर लिया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य अभियंता कटिहार, सहित अधिक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता, आर्किटेक्ट, कार्य करा रही एजेंसी के डायरेक्टर, एसडीएम, विधि व्यवस्था डीएसपी, बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष मौजूद थे।