Bhagalpur News: अकबरनगर स्टेशन पर गंदगी देख भड़के सीनियर डीसीएम
Bhagalpur News: अधिकारियों को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश स्टेशन परिसर में यात्रियों

Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। मालदा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम कार्तिक सिंह ने बुधवार को अकबरनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन परिसर और शौचालयों में गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जताई। अधिकारियों को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम ने स्टेशन के दोनों प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। पेयजल के लिए लगाए गए प्याऊ, फिल्टर कूलर, शौचालय, प्रतीक्षारत यात्रियों के बैठने की व्यवस्था समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। स्टेशन मास्टर को निर्देश दिया कि स्टेशन परिसर, शौचालय और यात्री सुविधाओं की नियमित निगरानी करें। हर हाल में स्टेशन परिसर में साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।
सीनियर डीसीएम कार्तिक सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को चिह्नित किया गया है। इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधा मिले।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


