मॉडल स्कूल के चयन को लेकर किया निरीक्षण

Mar 01, 2026 12:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर जिले के सभी प्रखंडों में 16 मॉडल स्कूलों के निर्माण के लिए चयनित विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। डीईओ राजकुमार शर्मा और डीपीओ अमरेंद्र पांडेय ने विभिन्न विद्यालयों की संसाधनों की जाँच की। मॉडल स्कूलों के लिए भवन और भूमि चिह्नित की जा रही है, और होली के बाद पुनः निरीक्षण किया जाएगा।

मॉडल स्कूल के चयन को लेकर किया निरीक्षण

भागलपुर। जिले के सभी प्रखंडों में 16 मॉडल स्कूलों के निर्माण के लिए शनिवार को चयनित विद्यालयों का निरीक्षण डीईओ राजकुमार शर्मा व डीपीओ स्थापना अमरेंद्र पांडेय ने किया। पदाधिकारियों ने एसबीसी उच्च विद्यालय लत्तीपाकर धरहरा, राजकीय संत विनोबा उच्च विद्यालय तीनटंगा दियारा व इंटरस्तरीय विद्यालय नवगछिया के संसाधनों की पड़ताल की। डीईओ ने बताया कि मॉडल स्कूल के लिए भवन और आसपास की भूमि को चिह्नित किया जा रहा है। यहां पर हॉस्टल भी बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि होली के बाद तीनों डीपीओ फिर से परिसर का निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट देंगे। टीम संसाधनों की कमी से संबंधित रिपोर्ट तैयार कर विभाग को सौंपेगी।

इसके बाद नीति आयोग की टीम प्रस्तावित विद्यालयों का निरीक्षण कर अंतिम मुहर लगाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।