ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरसड़क दुर्घटना में घायल की अस्पताल में मौत

सड़क दुर्घटना में घायल की अस्पताल में मौत

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती सड़क दुर्घटना में घायल मुन्ना कुमार यादव (23) की इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को बरारी पुलिस ने मृतक की मां राजो देवी का बयान दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज...

सड़क दुर्घटना में घायल की अस्पताल में मौत
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरSat, 20 Jun 2020 07:47 PM
ऐप पर पढ़ें

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती सड़क दुर्घटना में घायल मुन्ना कुमार यादव (23) की इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को बरारी पुलिस ने मृतक की मां राजो देवी का बयान दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मुन्ना गोड्डा जिले के महगामा थाना क्षेत्र के नेनाखोर गांव का रहने वाला था। राजो देवी ने कहा कि बेटा हाइवा ट्रक में खलासी का काम करता था और चंदन यादव चालक है। शुक्रवार सुबह एनएच 80 पर हाइवा और ट्रक में टक्कर हो गयी थी।

चालक भाग गया था और घायल मुन्ना को सन्हौला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें