वार्ड पांच में 22.84 लाख से होगा सड़क और नालों का निर्माण

Mar 11, 2026 12:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

वार्ड पांच में 22.84 लाख से होगा सड़क और नालों का निर्माण नगर निगम की

वार्ड पांच में 22.84 लाख से होगा सड़क और नालों का निर्माण

भागलपुर, वरीय संवाददाता। नाथनगर स्थित वार्ड संख्या 5 में जर्जर सड़क और ध्वस्त ड्रेनेज सिस्टम की वजह से व्याप्त समस्या थी। इसको लेकर हिन्दुस्तान अखबार की ओर से इलाके में बोले भागलपुर अभियान चलाया गया था। जिसमें इलाके के लोगों ने बताया था कि इलाके के अधिकांश मोहल्लों में जर्जर सड़क है। जिसकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। वहीं ध्वस्त ड्रेनेज सिस्टम की वजह से बरसात के दिनों में नाले का पानी सड़कों पर बहने लगता है। लोगों की इन प्रतिक्रियाओं को हिन्दुस्तान अखबार में अभियान के तहत प्रमुखता से प्रकाशित की गयी थी। इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि और नगर निगम प्रशासन हरकत में आया।

पिछले दिनों इस वार्ड के लिए कई विकास योजनाओं का टेंडर निकाला गया था। जो सफल हो चुका है। अब जल्द ही इन योजनाओं का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।योजना शाखा की ओर से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 4 में दो अलग-अलग विकास योजनाओं का टेंडर निकाला गया था। जिसका वर्कऑर्डर जारी किया जा चुका है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। जिन योजनाओं का निर्माण कार्य किया जाना है उनमें कुंडी टोला में नकुल शर्मा के घर से विनोद रजक के घर तक पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा। इस पर नगर निगम कुल 6 लाख 36 हजार 900 रुपये खर्च करेगा। इसके अलावा जामा मस्जिद के पीछे मो. इरशाद के घर से मो. सदर आलम के घर होते हुए गफार आलम के घर तक सड़क और नाला का निर्माण सहित स्टेशन कपड़ा पट्टी में आरसीसी नाला का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से 16 लाख 47 हजार 600 रुपये का टेंडर निकाला गया था। योजना शाखा ने बताया कि कुंडी टोला में सड़क निर्माण पूरा करने के लिए दो माह तो मस्जिद के पीछे सड़क व स्टेशन कपड़ा पट्टी में नाला निर्माण के लिए तीन माह की समयावधि निर्धारित की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।