Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsIndian Railways on High Alert for Winter Fog Train Cancellations and Adjustments Announced
मुंगेर: घने कोहरे को लेकर पहली दिसंबर से फरवरी तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई का फेरा घटेगा

मुंगेर: घने कोहरे को लेकर पहली दिसंबर से फरवरी तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई का फेरा घटेगा

संक्षेप:

जमालपुर। निज प्रतिनिधि शीतकालीन घने कोहरे को लेकर रेल प्रशासन हाई अलर्ट है। ट्रेनों

Sun, 30 Nov 2025 06:06 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

जमालपुर। निज प्रतिनिधि शीतकालीन घने कोहरे को लेकर रेल प्रशासन हाई अलर्ट है। ट्रेनों को ससमय परिचालन की चुनौतियों का सामना करने के लिए जहां मालदा मंडल की कई ट्रेनों में एंटी फॉग डिवाइस लगायी जा रही है, वहीं दिल्ली, मुम्बई और कोलकाता रेलखंडों पर घने कोहरे को देखते हुए सोमवार से फरवरी माह तक कई ट्रेनों का परिचालन रद्द करने की घोषणा की है। वहीं कई ट्रेनों के फेरे भी घटाये जाएंगे। यह जानकारी पूर्व रेलवे मालदा मंडल के पीआरओ रसाराज मांझी ने दी है। उन्होंने बताया कि शीतकालीन कोहरे के मौसम के दौरान संभावित घने कोहरे की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, यात्रियों की सुरक्षा एवं सुचारु रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा विभिन्न मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन में एहतियाती नियमन किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सर्दियों में प्राय: होने वाले घने कोहरे से दृश्यता प्रभावित होती है, जिसके परिणामस्वरूप ट्रेन संचालन में विलंब एवं सुरक्षा जोखिम बढ़ जाते हैं। सुरक्षित, व्यवस्थित एवं निर्बाध रेल यातायात बनाए रखने की दिशा में निम्नलिखित मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की यात्राएँ अस्थायी रूप से रद्द की गई है। ये 4 ट्रेनें 13 और 25 ट्रिप नहीं चलेंगी ट्रेन नंबर 15620 कामाख्या-गया साप्ताहिक एक्सप्रेस पहली दिसंबर से 23 फरवरी 2026 तक कुल 13 ट्रिप यात्राएं रद्द की गई हैं। इसी तरह ट्रेन नंबर 15619 गया-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस कल यानि मंगलवार से 24 फरवरी तक कुल 13 ट्रिप, ट्रेन नंबर 14004 न्यू दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस आगामी 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक कुल 25 ट्रिप यात्राएं और ट्रेन नंबर 14003 मालदा टाउन-न्यू दिल्ली एक्सप्रेस आगामी 6 दिसंबर से 28 फरवरी तक कुल 25 ट्रिप यात्राएं रद्द रहेगी। गरीबरथ एक्सप्रेस फेरा घटाया, 13 ट्रिप नहीं चलेंगी ट्रेन नंबर 22406 आनंदविहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन को कुल 13 ट्रिप परिचालन घटाया गया है। ट्रेन को आगामी 03, 10, 12, 24, 31 दिसंबर और 07, 14, 21, 28 जनवरी तथा 04, 11, 18 और 25 फरवरी को नहीं चलेंगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 22405 भागलपुर-आनंदविहार गरीब रथ एक्सप्रेस आगामी 04, 11, 18, 25 दिसंबर को रद्द रहेगी। वहीं जनवरी में 01, 08, 15, 22, 29 जनवरी को तथा 05, 12, 19 और 26 फरवरी को कैंसिल की गयी है।