Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsIndia Gaurav Train Embarks on Pilgrimage Journey from Saharsa to Religious Sites
सहरसा: तीर्थयात्रियों को लेकर धार्मिक स्थल दिखाने गई भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

सहरसा: तीर्थयात्रियों को लेकर धार्मिक स्थल दिखाने गई भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

संक्षेप:

सहरसा से तीर्थयात्रियों को लेकर भारत गौरव ट्रेन रवाना हुई। यह ट्रेन तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी जैसे धार्मिक स्थलों की यात्रा करेगी। ट्रेन में 600 सीटें बुक हो चुकी हैं और यात्रियों के लिए सुरक्षा, सफाई और फर्स्ट एड की सुविधाएं उपलब्ध हैं। यात्रा 14 दिनों की होगी और 18 दिसंबर को लौटेगी।

Dec 05, 2025 05:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

सहरसा, निज प्रतिनिधि। तीर्थयात्रियों को लेकर धार्मिक स्थल दिखाने भारत गौरव ट्रेन गई। ट्रेन सुबह 7.35 बजे सहरसा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 से ढोल नगाड़ों की थाप बीच खुली। ट्रेन को फीता काटकर महिला यात्री सहरसा जिले के सिमरी निवासी अंजू देवी ने रवाना किया। ट्रेन खुलने से पहले बोगी के अंदर बनाए गए मंदिर में यात्रियों और आईआरसीटीसी के अधिकारियों व कर्मियों ने पूजा अर्चना करते मत्था टेका। ट्रेन को लेकर जा रहे आईआरसीटीसी आंचलिक कार्यालय कोलकाता के मुख्य पर्यवेक्षक संजीव कुमार ने कहा कि भारत गौरव पर्यटक ट्रेन सहरसा से चलकर तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी, त्रिवेंद्रम, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग जैसे धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

13 रात 14 दिन का सफर पूरा करते 18 दिसंबर की मध्य रात्रि 3 बजे वापस सहरसा लौटेगी। ट्रेन के हर कोच में सिक्युरिटी गार्ड, सफाईकर्मी, फर्स्ट एड की सुविधा उपलब्ध है। होटल और धार्मिक स्थलों पर तीर्थयात्रियों को ले जाने के लिए बस की सुविधा रहेगी। ट्रेन के अंदर बनाई गई मंदिर में प्रतिदिन सुबह शाम इकट्ठा होकर यात्री पूजा अर्चना करेंगे। ट्रेन के सभी 600 सीट बुक है। सबसे अधिक टिकट पाटलिपुत्र से 130 और सहरसा से 129 यात्रियों ने बुक कराए हैं। सुपौल से 28, निर्मली से झंझारपुर से 37, दरभंगा से 33, समस्तीपुर से 38 और दरभंगा से 27 यात्रियों ने टिकट बुक कराए हैं।