Bhagalpur News: बरहरवा से भागलपुर तक महिला यात्रियों और नशेड़ियों के खिलाफ फुल प्रुफ प्लान तैयार
Bhagalpur News: रात के समय अक्सर ट्रेनों में मिलती हैं शिकायतें महिला यात्रियों को सुरक्षा को

Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। लोकल ट्रेनों में शराब के नशे में और जानबूझकर महिला यात्रियों को परेशान करने का मामला लगातार प्रकाश में आने के बाद आरपीएफ की टीम ने भी अलग से महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कमर कस ली है। अब बरहरवा रेलवे स्टेशन से लेकर भागलपुर तक प्रतिदिन एक इंस्पेक्टर और 10 सिपाही एनी रेलवे स्टेशन एनी ट्रेन की तर्ज कर पर जांच करेगी। इसमें शराब के नशे में और किसी भी तरह के नशा का सामान के साथ पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। भारी सामान लेकर आने जाने वाले यात्रियों पर भी पैनी निगाह रखी जा रही है। संदेह होने पर तुरंत जांच भी की जा रही है। तीन रेलवे स्टेशन पर संयुक्त रूप से हो रही जांच
जांच प्रक्रियाएं
सकरी गली, मिर्जापुर चौकी और परातो रेलवे स्टेशन पर लगातार शराब तस्करी और शराबियों के ट्रेन पर चढ़ने की सूचना मिलने पर अब सप्ताह में दो से तीन दिन सरप्राइज चेकिंग स्थानीय उत्पाद विभाग के अधिकारियों और आरपीएफ की टीम के साथ कार्रवाई की जा रही है। इस तरह के मामलों को लेकर लोकल स्तर पर स्पाई की भी तैनाती की गई है। ताकि पता चल सके कि शराब की खेप लेकर तो कोई ट्रेन पर नहीं चढ़ रहा है।
महिला यात्रियों के प्रति शिकायतें
रात की ट्रेनों में मिल रही है अधिक शिकायतें
रेलवे के अधिकारियों जीआरपी और आरपीएफ की टीम अक्सर रात की ट्रेनों में महिला यात्रियों के साथ बदतमीजी और शराबियों के चढ़ने की सूचना मिल रही है। दरअसल, झारखंड की सीमा से सटे रेलवे स्टेशन पर ही अक्सर शराब के नशे यात्री सवार होते हैं। ऐसे में कई तरह की परेशानियों का सामना यात्रियों करना पड़ रहा है। रेल एसपी विद्यासागर ने बताया कि महिला यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता के तौर पर तय किए जा रहे हैं। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जा रही है।
सुरक्षा अभियानों की जानकारी
ट्रेनों में महिला की सुरक्षा, नशेड़ियों के चक्र को तोड़ने और नशे के कारोबारियों के खिलाफ एनी स्टेशन एनी ट्रेन की तर्ज पर अभियान चलाया जा रहा है। इसमें एक इंस्पेक्टर और 10 सिपाहियों को प्रतिदिन लगाया जा रहा है।
-बरुण कुमार बेहरा, डीएससी, आरपीएफ


