Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsIncreased Number of Kanwariyas in Shravan Mela A Rise in Bike Pilgrims

बाइक सवार कांवरियों की संख्या में बढ़ोत्तरी
संक्षेप:
सुल्तानगंज, निज संवाददाता। श्रावणी मेले में नंगे पांव पैदल जाने वाले कांवरियों की संख्या
Aug 06, 2025 06:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
श्रावणी मेले में नंगे पांव पैदल जाने वाले कांवरियों की संख्या के साथ-साथ डाक बम, दांडी बम, और खड़ी कांवर बम की संख्या भी अधिक है। कई कांवरिया ट्रेन और वाहनों से भी यात्रा कर रहे हैं। इस वर्ष मेले में बाइक से जाने वाले कांवरियों की संख्या में काफी वृद्धि देखी जा रही है। दूर-दराज से आए कांवरिया अजगैवीनाथ धाम पहुंचकर पवित्र गंगा में स्नान करते हैं और भक्ति गीतों का कैसेट बजाते हुए, एक बाइक पर तीन कांवरिया बैठकर अजगैवीनाथ धाम से बाबाधाम की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। उनका लक्ष्य जल्द से जल्द बाबाधाम पहुंचकर बाबा को जलार्पण करना है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


