वार्ड 24 में दो नए प्याऊ का उद्घाटन, पेयजल संकट से मिलेगी राहत
बोले भागलपुर अभियान के बाद जागी निगम सरकार मोहल्ले में अब सुलभ होगा शुद्ध पेयजल

भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के वार्ड संख्या 24 के निवासियों के लिए शुक्रवार का दिन राहत भरा रहा। क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए दो महत्वपूर्ण पेयजल योजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह कदम स्थानीय मोहल्लों में लंबे समय से चली आ रही पानी की किल्लत को दूर करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भागलपुर की मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने की। इस अवसर पर डिप्टी मेयर डॉ. मो. सलाहउद्दीन अहसन भी उपस्थित रहे। स्थानीय पार्षद बीवी नुसरत के नेतृत्व में आयोजित इस उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग और भारी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद थे。
योजना का विवरण
बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग की पंचम राज्य वित्त आयोग योजना मद के अंतर्गत कुल 14 लाख 65 हजार रुपये की लागत से दो प्याऊ का निर्माण कराया गया है। जिसमें वार्ड के सबरंग मॉल के पीछे रजक टोला में पाइपलाइन सहित एक आधुनिक प्याऊ का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है, जिसकी प्राक्कलित राशि 7 लाख 32 हजार 500 रुपये है। वहीं डीआईजी कोठी रोड स्थित गायत्री अपार्टमेंट के सामने भी राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए 7 लाख 32 हजार 500 की लागत से पाइपलाइन युक्त प्याऊ का लोकार्पण हुआ।
स्थानीय जल संकट
गौरतलब है कि वार्ड 24 के विभिन्न मोहल्लों में पेयजल संकट एक गंभीर समस्या बनी हुई थी। हिन्दुस्तार अखबार ने बोले भागलपुर अभियान के तहत इस समस्या को प्रमुखता से उजागर किया था। खबरों के माध्यम से निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया था। अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद ही नगर निगम सजग हुआ, टेंडर की प्रक्रिया पूरी की गई और आज यह योजना धरातल पर उतर आई है। समारोह को संबोधित करते हुए मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने कहा, नगर निगम क्षेत्र के हर वार्ड में बुनियादी सुविधाएं, विशेषकर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


