
महिला वर्ग में मुंगेर और पुरुष वर्ग में रानीपुर विजयी
स्व. सुधीर प्रसाद राम मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का मंगलवार को हुआ आगाज उद्घाटन मैच वूमेन
कहलगांव प्रखंड अंतर्गत आंगिक इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित स्व. सुधीर प्रसाद राम मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मंगलवार को इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय मथुरापुर के क्रीड़ा स्थल पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर अमन कुमार सिन्हा ने की। उद्घाटन अवसर पर महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के मुकाबले खेले गए। महिला वर्ग का उद्घाटन मैच वूमेन क्लब मुंगेर और पिंकी गर्ल्स स्टार भागलपुर के बीच हुआ। जिसमें वूमेन क्लब मुंगेर ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में 1-0 से जीत दर्ज की। वहीं पुरुष वर्ग में एनएनएफसी कारीघाटी खड़गपुर और एफसी इलेवन स्टार रानीपुर के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें रानीपुर की टीम ने 2-1 से विजय हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया।

मैच के रेफरी शंकर कुमार एवं संजय मुर्मू रहे, जबकि लाइंसमैन की भूमिका पंकज कुमार और अजय सोरेन ने निभाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीरपैंती विधायक मुरारी पासवान रहे। विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ भाजपा नेता रतन मंडल, प्रशांत बिक्रम, नागेश्वर राम, पूर्व विधायक महगामा राजेश रंजन, बिपिन बिहारी सिंह, ज्वाला प्रसाद सिन्हा, पूर्व मुखिया अमर कुमार तथा पंसस सदस्य हिमांशु शेखर सिन्हा उपस्थित रहे। मैच का शुभारंभ स्वर्गीय सुधीर प्रसाद राम की धर्मपत्नी पुष्पा राम द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। ईं. अमन कुमार सिन्हा ने बताया कि बुधवार को पहला मैच एएफसी चांदचक बनाम एसटी ब्रदर्स तिलकामांझी भागलपुर तथा दूसरा मैच एफसी तिनपहाड़ झारखंड और एफसी ब्लैक डायमंड महगामा के बीच खेला जाएगा। साथ ही टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला भी आयोजित होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




