मुंगेर: जेएनवी में दो दिवसीय संकुल स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

रमनकाबाद स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में संकुल स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस महोत्सव का उद्घाटन प्राचार्य अरुण कुमार और शिक्षकों ने किया। कुल 96 प्रतिभागी 10 नवोदय विद्यालयों से भाग ले रहे हैं, जिसमें 50 बालक और 46 बालिकाएं शामिल हैं।

मुंगेर: जेएनवी में दो दिवसीय संकुल स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

हवेली खड़गपुर से दुर्गेश कुमार सिंह की रिपोर्ट.... नगर के रमनकाबाद स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के मैदान में संकुल स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय खेल महोत्सव का उद्घाटन प्राचार्य अरुण कुमार समेत विद्यालय के शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नवोदय विद्यालय समिति, पटना संभाग के कटिहार संकुल के समस्तीपुर, सीतामढी, दरभंगा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, बेगुसराय, भागलपुर, कटिहार तथा जमुई जिले के दस नवोदय विद्यालयों की टीमों के 14, 17 और 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के 50 बालक एवं 46 बालिकाओं सहित कुल 96 प्रतिभागियों के साथ मेजबान जवाहर नवोदय विद्यालय मुंगेर की हैंडबाल टीम इस स्पर्धा में हिस्सा ले रही हैं।

इस चयन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों द्वारा दिखाए गए प्रदर्शन के आधार पर जवाहर नवोदय विद्यालय, बक्सर में आयोजित संभाग स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए टीम चुनी जाएगी। जो प्रतियोगिता में कटिहार संकुल का प्रतिनिधित्व करेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।