सहरसा: धार्मिक उल्लास एवं श्रद्धा के साथ लगा गौशाला मेला

सहरसा: धार्मिक उल्लास एवं श्रद्धा के साथ लगा गौशाला मेला

संक्षेप:

सिमरी बख्तियारपुर के सरडिहा पंचायत में श्रीश्री 108 लक्ष्मीनारायण गौशाला मेला का धार्मिक उल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। यह चार दिवसीय मेला क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। मेले में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसमें पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ।

Nov 02, 2025 05:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के सरडिहा पंचायत के जमुनिया सरडिहा स्थित श्रीश्री 108 लक्ष्मीनारायण गौशाला मेला का शुभारंभ धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ हुआ। चार दिवसीय यह पारंपरिक मेला वर्षों से क्षेत्र की धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा का जीवंत प्रतीक बना हुआ है। मेला के उद्घाटन के साथ ही पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल व्याप्त हो गया। मंदिर परिसर में राधे-कृष्ण सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिनके दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दिनभर मंदिर प्रांगण में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और आरती की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सरडिहा पंचायत के मुखिया सुमन कुमार सिंह ने बताया कि गौशाला मेला वर्षों से धार्मिक और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि इस मेले की पहचान पूरे अनुमंडल में अलग है और यह लोगों के बीच आपसी एकता को मजबूत करता है। मेला समिति के अध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति मेला की लोकप्रियता को दर्शाती है। आयोजन में सचिव माधव सिंह, कोषाध्यक्ष गोलू कुमार, सह-कोषाध्यक्ष धोनी कुमार, दिलीप सिंह, निक्कू सिंह, अश्वनी सिंह, रितिक सिंह, नीरज सिंह, मोती सिंह, अर्जुन कुमार, मुनचुन कुमार, गौरव कुमार, विनय कुमार, मनन कुमार और छोटू कुमार सहित समिति के कई सदस्य सक्रिय रूप से जुटे रहे।