सहरसा : तिरी में मंतारेश्वर महादेव को किया गया स्थापित
तिरी दुर्गा स्थान पर एन एच 107 के किनारे श्री मंतारेश्वर महादेव का पूजा पाठ अनुष्ठान कर स्थापना की गई। यह संकल्प तिरी गाँव की मसोमात मंजू देवी ने लिया था, जिन्होंने धार्मिक धरोहर के रूप में मंदिर निर्माण में चार-पांच वर्ष का समय बिताया। विधि विधान के अनुसार पूजा 27 से 29 जनवरी तक की गई।

सौरबाजार संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के तिरी दुर्गा स्थान से करीब 2 सौ मीटर पूरब एन एच 107 के किनारे गुरुवार को विधि विधान के अनुसार पूजा पाठ अनुष्ठान कर श्री मंतारेश्वर महादेव को स्थापित किया गया। मिली जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि मंतारेश्वर महादेव को स्थापित करने के लिए तिरी गाँव निवासी स्वर्गीय तारा कांत झा के पत्नी मसोमात मंजू देवी ने संकल्प लिया था कि हम अपने जीवन में एक धार्मिक धरोहर स्थापित करें। क्योंकि वह निसंतान थी। जिस संकल्प के तहत उन्होंने करीब चार-पांच वर्ष पूर्व से ही मंदिर के निर्माण में लग गई थी। जिसके पूर्ण होते हुए ही विधि विधान के अनुसार पूजा पाठ अनुष्ठान कर श्री मंतारेश्वर महादेव को स्थापित करवाया।
यज्ञ स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कार्यक्रम 27 जनवरी से ही कलश यात्रा निकालकर 28 जनवरी एवं 29 जनवरी को विधि विधान के अनुसार पंडित दिलखुश झा, मुकुनंद ठाकुर, नीरज झा के द्वारा मंत्रोच्चारण, पूजा पाठ अनुष्ठान कर बाबा को स्थापित किया गया है। इस मौके पर शिवशंकर झा, शंकर झा, विद्यानंद झा, विजयकांत झा, गजेंद्र झा, अधिवक्ता सुमन झा, विजय यादव, साजन कुमार झा, विपीन मिश्रा, हेमकांत चौधरी, मोहन कुमार, कुदंन मंडल, नंदकिशोर पंडित, अमृत मंडल, मुरारी, आशुतोष सोनू सहित अन्य लोगों मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




