बांका: खासाधौला-खगड़ा में पुस्तकालय व सामुदायिक शेड का उद्घाटन आज

Feb 12, 2026 04:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

बांका जिले के खेसर पंचायत के खासाधौला और खगड़ा गांव में आज एक नव निर्मित पुस्तकालय और सामुदायिक शेड का उद्घाटन होगा। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और छात्र उपस्थित रहेंगे। पुस्तकालय से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी, जबकि सामुदायिक शेड सामाजिक कार्यक्रमों का केंद्र बनेगा।

बांका: खासाधौला-खगड़ा में पुस्तकालय व सामुदायिक शेड का उद्घाटन आज

बांका, एक संवाददाता। खेसर पंचायत के खासाधौला एवं खगड़ा गांव में जिला परिषद अध्यक्ष द्वारा नव निर्मित पुस्तकालय एवं सामुदायिक शेड का उद्घाटन आज किया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहेंगे। पुस्तकालय खुलने से गांव के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहूलियत मिलेगी, वहीं सामुदायिक शेड सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का केंद्र बनेगा। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से इन सुविधाओं की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है। उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर दोनों गांवों में उत्साह का माहौल है और तैयारी पूरी कर ली गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।