Bhagalpur News: मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: गोराडीह प्रखंड के काशील में नवस्थापित डिग्री कॉलेज का उद्घाटन 15 जुलाई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। उद्घाटन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी और एसपी ने अधिकारियों के साथ कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया। हेलीपैड और बैरिकेडिंग का काम शुरू कर दिया गया है। सभी सुरक्षा और व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Bhagalpur News: मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण

Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह प्रखंड क्षेत्र के काशील में नवस्थापित डिग्री कॉलेज का उद्घाटन 15 जुलाई को किया जाना है। इसको लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कॉलेज का उद्घाटन करने के लिए आने वाले हैं। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर रविवार को जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव सहित जिला के कई वरीय अधिकारी डिग्री कॉलेज परिसर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान हेलीपैड बनाने के लिए स्थल चिन्हित की गई। साथ ही पंडाल बनाने का कार्य आरंभ कर दिया गया। हेलीपैड से सभा स्थल तक जाने वाले मार्ग में भी बैरिकेडिंग का कार्य चालू कर दिया गया है।

तैयारी को लेकर जिलाधिकारी तथा एसपी ने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। समयबद्ध तरीके से सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन का साधन, बिजली, पानी साफ-सफाई कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।