बांका: ढकना गांव में बजरंगबली मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा शुरू
बांका के ढकना गांव में राजेश मंडल द्वारा निर्मित नए बजरंगबली मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं शोभायात्रा में शामिल हुईं और पूजा-अर्चना विधि-विधान से की गई। आयोजन में यज्ञ, अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बांका से जितेन्द्र की रिपोर्ट जिले के सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत ढकना गांव में राजेश मंडल द्वारा निर्मित नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हो गया। इस अवसर पर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश लेकर भव्य शोभायात्रा में शामिल हुईं। यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए मंदिर परिसर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ और अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर आसपास के गांवों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के दौरान भंडारा और सांस्कृतिक आयोजन भी किए जाएंगे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


