Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsInauguration of New Amenity Building and Lockup at Bhagalpur Court on February 10

कहलगांव में एमिनिटी भवन और हाजत का 10 को उद्घाटन
संक्षेप:
भागलपुर के व्यवहार न्यायालय, कहलगांव में नव निर्मित एमिनिटी बिल्डिंग और हाजत का उद्घाटन 10 फरवरी को होगा। पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस इसे वर्चुअल मोड में दोपहर 4.45 बजे inaugurate करेंगे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने तकनीकी सहायता और लॉजिस्टिक्स की व्यवस्था के लिए निर्देश दिए हैं।
Feb 08, 2026 12:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर। व्यवहार न्यायालय, कहलगांव के परिसर में नव निर्मित एमिनिटी बिल्डिंग और हाजत का आगामी 10 फरवरी को उद्घाटन होगा। इसका उद्घाटन दोपहर 4.45 बजे पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस वर्चुअल मोड में करेंगे। इसको लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने डीएम को वर्चुअल मोड के लिए तकनीकी सहायता एवं सही लॉजिस्टिक्स के लिए उद्घाटन स्थल पर तकनीकी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कराने को कहा है। एनआईसी द्वारा कहलगांव में एक आईटी सहायक और एनआईसी में एक नेटवर्क इंजीनियर की तैनाती की गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




