Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsInauguration of Health Center in Sukhasan Village Enhances Healthcare Access for Over 10 000 Residents
मधेपुरा : सुखासन गांव में किया गया उपस्वास्थ्य केंद्र का हुआ शुभारंभ

मधेपुरा : सुखासन गांव में किया गया उपस्वास्थ्य केंद्र का हुआ शुभारंभ

संक्षेप:

सुखासन गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) का शुभारंभ उपप्रमुख नगीना देवी और बीएचएम कुमार धनंजय ने किया। इस केंद्र के खुलने से यहां के 10,000 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं...

Aug 21, 2025 05:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

कुमारखंड, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सुखासन गांव में गुरुवार को उप स्वास्थ्य केंद्र ( आयुष्मान आरोग्य मंदिर) सुखासन का का विधिवत शुभारंभ उपप्रमुख नगीना देवी और बीएचएम कुमार धनंजय ने फीता काटकर किया। मौके पर उपप्रमुख नगीना देवी ने कहा कि इस सुदूर इलाके में स्वास्थय केंद्र नहीं रहने से ग्रामीणों को इलाज कराने के लिए कुमारखंड अस्पताल जाना पड़ता था। केंद्र खुलने से इस इलाके में रहने वाले दस हजार से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिलने से लोगों में काफी खुशी है। उन्होंने इसके लिए सीएचसी प्रभारी डॉ वरुण कुमार और स्वास्थ्य प्रबंधक कुमार धनंजय को धन्यवाद दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बीएचएम ने कहा कि आपको स्वास्थ्य सुविधा समय पर मिले इसको लेकर प्रत्येक दिन सेंटर खुलेगा और इस इलाके के लोगों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जाएगी। मौके पर सीएचओ महान मीणा, एएनएम करिश्मा कुमारी, अंजनी कुमारी, प्रियंका कुमारी द्वारा 70 मरीजों के स्वास्थ्य जांच कर दवाई और परामर्श दिए गए। मौके पर बीएचएम कुमार धनंजय, बीसीएम उपेन्द्र कुमार अमर, डीईओ मो मुजाहिद आलम, आशा प्रियंका कुमारी, सोहाग कुमारी, नीलम देवी ,सेविका बंदना कुमारी नीलम देवी, उप प्रमुख प्रतिनिधि रौशन कुमार, पूर्व सरपंच ध्रुवेंद्र कुमार यादव, दिलीप कुमार यादव, मनीष कुमार, गणेश कुमार, अनिकेत राज, अनमोल शर्मा, विमल कुमार, राज कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।