भागवत कथा को लेकर निकाली कलश शोभायात्रा

Mar 07, 2026 01:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

गोराडीह संवाददाता जगदीशपुर प्रखंड के अंगारी गांव के कुशवाहा टोला में श्रीमद् भागवत कथा

भागवत कथा को लेकर निकाली कलश शोभायात्रा

गोराडीह संवाददाता जगदीशपुर प्रखंड के अंगारी गांव के कुशवाहा टोला में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। इसको लेकर सैकड़ों महिलाओं और कन्याओं ने कलश शोभायात्रा निकाली। जगदीश्वर नाथ महादेव मंदिर से जलभर कलशयात्रा कथा स्थल पहुंचीं। कथा वाचक स्वामी नारायण दर्शन जी ने कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य ईश्वर की प्राप्ति है और इसके लिए सत्य और धर्म के मार्ग पर चलना आवश्यक है। मौके पर बीरबल मंडल, डॉ. आनंदी प्रसाद सिंह, डॉ. नकुल शर्मा, घनश्याम मंडल, अनारसी तांती, निरंजन पंजियारा, बासुकी कुमार, रोहित कुमार, विनोद कुमार, मिथुन कुमार, खगेश कुमार, हेमंत कुमार आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।