टीएनबी कॉलेज में उद्यमिता विकास का कौशल सीखेंगे विद्यार्थी
टीएनबी कॉलेज में उद्यमिता विकास का कौशल सीखेंगे विद्यार्थी भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएनबी कॉलेज में

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएनबी कॉलेज में सोमवार को 15 दिवसीय उद्यमिता विकास (ईडीपी) कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. दीपो महतो, मुख्य अतिथि मीनाक्षी रॉय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। 15 दिनों तक विद्यार्थियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। छात्राओं ने कुलगीत की प्रस्तुति दी। संयोजक डॉ. गरिमा त्रिपाठी और सह-संयोजक डॉ. दीपक कुमार शर्मा ने अपने कार्यशाला के लक्ष्यों को साझा किया। वहीं, प्लेसमेंट को-ऑर्डिनेटर डॉ. राजीव कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को कॅरियर की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि मीनाक्षी रॉय एवं ईडीपी सलाहकार प्रदीप झुनझुनवाला ने व्यापारिक कौशल और नवाचार की बारीकियों से छात्रों को रूबरू कराया।
इस मौके पर रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉ. श्वेता पाठक, उत्तम झुनझुनवाला, सुदर्शन कुमार, जैनेंद्र कुमार, डॉ. ऋचा तोमर और बिन्नी कुमारी उपस्थित रहे। डॉ. निधि वर्मा ने मंच संचालन किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


