ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरदुष्कर्म मामले में देवर के खिलाफ भाभी ने दी गवाही

दुष्कर्म मामले में देवर के खिलाफ भाभी ने दी गवाही

पोस्को की विशेष अदालत में गुरुवार को जेल में बंद देवर के खिलाफ भाभी ने गवाही दी। सुनवाई की अगली तिथि 16 अगस्त को तय की गई है। आरोप है कि दस माह पहले नाथनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग भतीजी के साथ सगे...

दुष्कर्म मामले में देवर के खिलाफ भाभी ने दी गवाही
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरFri, 03 Aug 2018 01:57 AM
ऐप पर पढ़ें

पोस्को की विशेष अदालत में गुरुवार को जेल में बंद देवर के खिलाफ भाभी ने गवाही दी। सुनवाई की अगली तिथि 16 अगस्त को तय की गई है। आरोप है कि दस माह पहले नाथनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग भतीजी के साथ सगे चाचा ने दुष्कर्म किया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एडीजे कुमुद रंजन सिंह के कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है।नाबालिग लड़की (14 वर्ष) ने आरोप लगाया था कि 5 नवंबर, 2017 की सुबह 11 बजे वह घर में अकेली थी। दरवाजा बंद कर कमरे में पढ़ रही थी। नानी को लाने मां रेलवे स्टेशन गई थी। इसबीच चाचा घर पर आए। तेज आवाज में टीवी चला दिए। खिड़की बंद कर दिया। उसके बाद धमकी देकर जबरन दुष्कर्म कर भाग गए। लड़की ने तबियत खराब होने की बात कही। मां उसे तिलकामांझी स्थित प्राइवेट डाक्टर के यहां इलाज के लिए ले गई। लड़की ने डाक्टर को पूरी बात बात बताई। डाक्टर ने इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया था। नाथनगर थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने भीखनपुर इलाके में किराये के मकान में रह रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। गुरुवार को लड़की के मां की गवाही के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता पन्ना सिंह ने कई सवालों पर क्रास इग्जामिनेशन किया। सरकार की ओर से इस मामले में पोस्को मामले के विशेष लोक अभियोजक शंकर जयकिशन मंडल ने बहस में भाग लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें